हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल.. जायाफ्ता कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, मौत

 

बिलासपुर. प्रदेश की सबसे बड़ी और हाई सिक्योरिटी मानी जाने वाली बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक दंडित बंदी ने जेल परिसर में संचालित गैसीफायर प्लांट की जलती भ_ी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद पूरे जेल परिसर में हडक़ंप मच गया। जेल प्रशासन ने तत्काल सायरन बजाकर आपात स्थिति घोषित की और पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। मृतक की पहचान राहुल उर्फ विकेश कंवर (46), पिता अमर सिंह कंवर, निवासी बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। वह वर्ष 2016 से डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, एफएसएल टीम तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
40 दिन में जेल के भीतर पांचवी मौत
बिलासपुर सेंट्रल जेल में पिछले 40 दिनों के भीतर यह पांचवीं मौत बताई जा रही है। इससे पहले भी जेल के भीतर बंदियों की संदिग्ध मौत, आपसी मारपीट, मोबाइल और नशीले पदार्थों की बरामदगी जैसे मामलों को लेकर जेल प्रशासन सवालों के घेरे में रहा है। ताजा घटना ने एक बार फिर जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *