May 5, 2024

छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु संकल्प लिया

बिलासपुर। चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. छात्र-छात्राओं तथा आई.आई.सी. कमेटी के साथ संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2023 को मनाया गया। कॉलेज की एन.सी.सी. की इकाई 7वीं छत्तीसगढ़ एनसीसी वाहिनी के अंतर्गत आती है जिसके कमान अधिकारी कर्नल अमिताव श्रीवास्तव है। सभी नेशनल कैडेट कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण पर पोस्टर और स्लोगन की प्रस्तुति दी गई। डॉ. शुभलक्ष्मी तिवारी द्वारा प्लास्टिक के कचरे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। डॉ. नितिन जैन द्वारा पर्यावरण और प्रकृति से प्रेम और स्वच्छता बनाए रखने की प्रेरणा दी गई। लेफ्टिनेंट एस. पी. श्रीवास की अगुवाई में सभी छात्र-छात्राओं द्वारा महमंद ग्राम तथा कॉलेज के आस पास की सफाई की गई। सफाई में सभी एन.सी.सी. कैडेट और एन.एस.एस. कैडेट के द्वारा एकाग्र मन से कार्य किया गया तथा पर्यावरण को हमेशा स्वच्छ रखने हेतु संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम में माननीय एस. के. कौशिक ओएसडी चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, समस्त विभागाध्यक्ष एवं अन्य प्राध्यापक गण उपस्थित थे। विश्व पर्यावरण दिवस को स्वच्छता पूर्वक मानने पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल द्वारा सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अनियमित कर्मचारियों को नियमितीकरण कर  सीधी भर्ती  की जाए :  सचिन
Next post कबीरदास की लेखनी आज भी समाज को सही दिशा देने का काम कर रही है : कौशिक
error: Content is protected !!