Tag: दुकान

अधिक मूल्य पर खाद्य सामग्री की बिक्री, किराना दुकान सील

बिलासपुर. शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद्य सामग्री बेचते हुए पाये जाने पर दुकान कोनी स्थित नानक किराना स्टोर को कलेक्टर के आदेश पर सील कर दी गयी है। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने लॉकडाउन के दौरान खाद्य सामग्री की अधिक कीमत पर बिक्री के शिकायतों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

पूर्व में पंजीकृत हुये किसानों से नही मांगा जायेगा खसरा एवं बी-1

बिलासपुर.धान खरीदी हेतु किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। पूर्व में जिन किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। उन्हें पुनः पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं है और न ही इन किसानों से पुनः खसरा, बी-1 मांगा जायेगा। केवल नया पंजीयन कराते समय ही किसानों को इन दस्तावेजों को जमा करने की जरूरत होगी।