June 9, 2026
भारत विस्तार ऐप से किसानों को मिलेगी खेती-किसानी की जानकारी
बिलासपुर. भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किसानों के लिए भारत विस्तार नामक एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रारंभ किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी, आवेदन, लाभ की स्थिति, मौसम पूर्वानुमान, मंडी भाव, कीट-रोग सलाह आदि एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही

