जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा

 

बिलासपुर. जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज जिला पंचायत अध्यक्ष   राजेश सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल, जनप्रतिनिधियों, एवं जिला स्तरीय अधिकारियों एवं ने भाग लिया। बैठक में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, 16वें वित्त आयोग तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मलेरिया की रोकथाम के प्रभावी उपाय करने तथा ग्राम पंचायतों के निरीक्षण प्रतिवेदन समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग ने बताया कि किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है तथा किसान स्वयं उपस्थित होकर खाद प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र एवं अपात्र किसानों की जानकारी भी सदस्यों को दी गई। साथ ही युवाओं को कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया।बैठक में 16वें वित्त आयोग की गाइडलाइन की जानकारी विस्तार से साझा की गई। लोक निर्माण विभाग द्वारा विभागीय कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया तथा भटगांव से बरतोरी मार्ग का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने और झाल से नगपुरा मार्ग का टेंडर जल्द जारी करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम धूमा से नगचुवा मार्ग को जल्द पूर्ण कराने तथा बिटकुली से करवा मार्ग के निर्माण कार्य में सड़क के दोनों ओर सोल्डर लगाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में उपाध्यक्ष  ललिता संतोष कश्यप, सभापति   अनुसुईया कश्यप, सभापति  भारती नीरज माली, सभापति   गोविंद राम यादव,  अंबिका विनोद साहू, सभापति  निरंजन सिंह पैकरा,  शिवेन्द्र प्रताप कौशिक,  सतकली बावरे, श्री राजेन्द्र धीवर, श्री दामोदर कांत,   स्मृति त्रिलोक श्रीवास,   रजनी, पिंटू मरकाम,  जयकुमारी प्रभु सदस्यगण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *