1 साल तक सोना नहीं खरीदेंगे ये अधिकारी

 

नई दिल्ली: वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील रंग लाती दिख रही है. कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालयों के अधिकारियों ने पीएम मोदी के विदेशी मुद्रा बचाने की अपील का समर्थन किया है. उन्होंने एक साल तक सोना नहीं खरीदने का फैसला लिया है. हालांकि उन्होंने शादी-विवाह जैसे खास मौकों के इससे अलग रखा है. ये जानकारी सोमवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई.

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोना नहीं खरीदने का फैसला पीएम मोदी के ‘संयम, संसाधन संरक्षण और आत्मनिर्भरता’ के आह्वान को प्रशासनिक स्वरूप देने की दिशा में लिया गया है. दोनों मंत्रालयों में बिजली, ईंधन बचत, वर्चुअल कामकाज और सरकारी खर्च घटाने को लेकर भी कई कदम उठाए गए हैं. इसमें दफ्तरों में गैरजरूरी बिजली उपकरणों को बंद रखने, 20 प्रतिशत कर्मचारियों को बारी-बारी से ‘वर्क फ्रॉम होम’ देने और कार-पूलिंग प्रणाली लागू करने जैसे उपाय शामिल हैं.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!