May 9, 2024

भारत जोड़ो यात्रा के तहत चिंगराजपारा वार्ड 54 में सरकंडा में ब्लॉक कांग्रेस की पदयात्रा

बिलासपुर. ब्लाक कांग्रेस कमेटी- 03 सरकण्डा द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू की अगुवाई में निकाली जा रही बुथ स्तरीय “भारत जोड़ो यात्रा” के तहत आज वार्ड 54 भक्त माता कर्मा नगर चिंगराजपारा में बेलतरा विधानसभा के बूथ क्रमांक 187 एवं 188 में पदयात्रा कर घर घर सम्पर्क किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू ने बताया कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ स्तरीय पदयात्रा निकाली जा रही है! इसी के तहत आज अरपापार वार्ड क्रमांक 54 भक्त माता कर्मा नगर, चिंगराजपारा में बेलतरा विधानसभा के बूथ क्रमांक 187 एवं 188 में कबीर चौक, गणेश चौक, भरत चौक राजीव नगर, शिव मंदिर चिंगराजपारा में घर-घर संपर्क कर क्षेत्रवासियों से चर्चा की।आज पदयात्रा में छाया विधायक राजेन्द्र साहू, ब्लॉक 03 अध्यक्ष विनोद साहू, वार्ड पार्षद   पूनाराम कश्यप, रामलाल साहू, कमल कश्यप, राजकुमार साहू,दिनेश सूर्यवंशी, शेरसिंह कश्यप, टीकम सिंह,रितेश राय, पवन वर्मा, अनिल यादव, हितेश देवांगन, गुड्डू तंबोली, किशन प्रजापति, शिवकुमार यादव,जय साहू, गुलाला यादव सहित कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चटर्जी गली सरकंडा में बनेगी 10 लाख की आरसीसी नाली
Next post भानुप्रतापपुर उप चुनाव में कांग्रेस की जीत तय, प्रत्याशी चयन में भारतीय जनता पार्टी की भारी चूक : अटल श्रीवास्तव
error: Content is protected !!