May 17, 2024

VIDEO : बिलासपुर के समस्त जनप्रतिनिधि, नागरिक, प्रबुद्धजन महाआरती के साक्षी बने

बिलासपुर. छठ पूजा समिति द्वारा छठ व्रत के प्रारम्भ दिन नहाय-खाय से माता अरपा की आरती से छठ व्रत प्रारम्भ किया। आज छठ माता की आरती में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 प्रेमचंद जी महाराज ब्रह्मबाबा उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, छ.ग.पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक धरमजीत सिंह, शैलेश पाण्डेय,, रजनीश सिंह, महापौर रामशरण यादव, आईजी रतनलाल डांगी, जिला पंचायत अरूण सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिलासपुर मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, क्रेड़ाई अध्यक्ष डॉ. अजय श्रीवास्तव, एमआईसी सदस्य अजय यादव, पार्षद इब्राहिम खान, कुर्मी समाज अध्यक्ष गहवई जी, संरक्षक एच.पी.एस.चौहान, डॉ.ब्रजेश सिंह, लव ओझा, एस.के.सिंह, ए.के.कण्ठ, वी.एन.झा की उपस्थिति में हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत हुआ, फिर सभी अतिथियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण अध्यक्ष पूजा समिति प्रवीण झा ने दिया। भूमिका और छठ घाट का इतिहास बताते हुए छठ घाट के विषय में पूरी जानकारी संरक्षक एस.पी.सिंह ने दी। संचालन पूजा समिति सचिव अभय नारायण राय एवं उपाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने किया। आभार प्रदर्शन एस.के.सिंह ने किया।

अतिथियों ने संबोधन के दौरान छठ घाट में साल भर गतिविधियां बनाये रखने का सुझाव दिया। छठ पूजा के अलावा कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अरपा महोत्सव जैसे कार्यक्रम छठ घाट पर कराये जाने की मंशा प्रकट की। विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि तन-मन-धन से समिति के साथ हूँ, समिति जो कार्य कहेगी, वह कार्य करूंगा। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि छठ घाट की सफाई पूरे साल हो, उसकी जिम्मेदारी नगर निगम की है। मूर्ति विसर्जन की कोई अन्य व्यवस्था बनाया जायेगा, जिससे छठ घाट में कचरा ना फैले।

विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार की तरह छत्तीसगढ़ सरकार भी छठ घाट के लिए बजट में प्रावधान करें। विधानसभा सत्र में यहां उपस्थित सभी विधायक मुख्यमंत्री से मांग करेंगे। पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यटन स्थल के रूप में छठ घाट को विकसित करने का प्रयास करूंगा तथा छत्तीसगढ़ राज्य गीत अरपा पैरी के धार से प्रारम्भ होता है और आज हम अरपा माता की आरती में उपस्थित हैं, यह अत्यन्त सौभाग्य की बात है। संसदीस सचिव रश्मि सिंह ने कहा कि छठ घाट छठ पूजा समिति ने बहुत मेहनत से तैयार किया है, उनकी भावनाओं का कद्र करते हुए शासन-प्रशासन को पूरा सहयोग करना चाहिए, साल भर यहां गतिविधियां होते रहे तथा भूपेश बघेल सरकार ने छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की, बिहार के बाद छत्तीसगढ़ अकेला रात्य बना जहां छठ पूजा पर अवकाश दी जा रही है, यह भी उन्होंने सुझाव दिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि महापौर, विधायक, पर्यटन मंडल अध्यक्ष, संसदीय सचिव यहां बैठे हैं, अगर सभी अच्छे मन से चाहेंगे तो यहां जो भी सुझाव आये है, वह पूरी हो जायेगी। आईजी रतनलाल डांगी ने सूर्य पूजा, नदी पूजा का महत्व बताया और एक घोषणा कि मेरे पुलिस अधीक्षक कार्यकाल के दौरान यहां पर पुलिस सहायता केन्द्र प्रारम्भ करवाया था, जिसमें पूजा समिति का सहयोग मिला। मैं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से बात कर यह घोषणा करता हूं कि पुनः उक्त पुलिस सहायता केन्द्र प्रारम्भ कर दिया जावेगा।

आज के कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष डॉ.धर्मेन्द्र दास, श्रीमती सपना सराफ, विजय ओझा, रौशन सिंह, प्रशांत सिंह, सतीश सिंह, विनोद सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, चन्द्रकिशोर प्रसाद, अजीत पण्डित, हरीशंकर कुशवाहा, गणेश गिरी, राजीव गिरी, सुधीर झा, धनंजय झा, पी.सी.झा, दिलीप चौधरी, रामसखा चौधरी, मुन्ना सिंह, सहित बिलासपुर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, ख्वाब फाउण्डेशन, दीनबंधु फाउण्डेशन, होली क्रास इंग्लिेश मीडियम स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर राजकिशोर नगर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल धनिया सीपत के बच्चे विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post विशाखापटनम-कोरबा- विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 03 कोच की सुविधा
Next post VIDEO : ग्राम सेवार में विराजित माता लक्ष्मी जी का दर्शन करने पहुंचे धरम लाल कौशिक
error: Content is protected !!