May 31, 2024

VIDEO – कोरोना काल में भूपेश बघेल घर-घर दारू पहुंचा रहे थे : स्मृति ईरानी

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज बिलासपुर में आयोजित हुंकार रैली में शामिल होने पहुंची। शहर में रोड शो करने में बाद आम सभा को संबोधित करते हुए नेहरू चौक में उन्होंने कहा कि विपदा के दौर में जब केन्द्र सरकार जब लोगों की मदद कर रही थी तो छग में भूपेश बघेल घर-घर दारू पहुंचा रहे थे। उन्होंने भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में 6 हजार महिलाएं अनाचार की शिकार हुई हैं। महिलाओं की सुरक्षा करने राज्य सरकार पूरी तरह से नाकाम है। 6 हजार युवतियों को गायब कराया गया। 25 हजार आदिवासी बच्चों की उपचार के अभाव में मौत हो गई। भूपेश बघेल को हुंकार रैली में ललकारते हुए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कहा कि राज्य को सोनिया चला रही है या सौम्या। राज्य के 16 लाख गरीब परिवारों को सरकार ने आवास तक उपलब्ध नहीं कराया है। मैं जब- जब छग आती हूं तब- तब कांग्रेस के निर्लज नेता क्यों घबरा जाते हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जनता की तिजोरी लूटकर कांग्रेस का खजाना भरा जा रहा है। मैं अमेठी की बेटी, छत्तीसगढ़ महतारी और उनकी बेटियों को प्रणाम करने आई हूं मां महामाया की धरती में वीरांगना बिलासा को प्रणाम करती हूं। स्मृति ईरानी ने रेलवे के मामले में कांग्रेस द्वारा लगाये आरोप के जवाब में कहा कि भूपेश बघेल का होम वर्क राहुल गांधी की तरह कच्चा हो गया है। केवल बिलासपुर रेलवे को 9 हजार करोड़ मोदी जी ने दिया है, सोनिया ने नहीं। उन्होंने कहा कि अमेठी में प्रचार करने भूपेश भी गए थे  अगर आज भूपेश तक मेरी बात जा रही है तो सुन लें कि अमेठी में कांग्रेस पार्टी के गढ़ में जब हमने कांग्रेस की जमानत जब्त करा दी तो यह समझ लें कि हम दुश्मन के घर में घुसकर हमला करते हैं। उन्होंने ए फॉर अमेठी, बी फॉर बिलासपुर, सी फॉर छत्तीसगढ़ का नारा बुलंद करते हुए कहा कि यहां भी कांग्रेस की जमानत जब्त करेंगे। उन्होंने कहा कि भूपेश जी धर्म का उपहास उडऩे पर भी सत्ता के लालच में आप मौन रहते हैं। आपके राज में क्यों नारे लग रहे हैं कि हम गौरी गणेश की पूजा नहीं करेंगे। इंसान से नहीं तो भगवान से तो डरो। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा कि पोस्टर में भगवान राम के फोटो के साथ हाथ जोडक़र खड़े रहते हो लेकिन भगवान का अपमान होने पर चुप क्यों रहते हो?
नेहरू चौक में ऐतिहासिक भीड़
महिला मोर्चा द्वारा आयोजित हुंकार रैली में शामिल होने राज्य के अलग अलग क्षेत्रों से महिला कार्यकर्ता बिलासपुर पहुंचे। सुबह दस बजे से ही भारी गहमा-गहमी का माहौल था। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सभा के दौरान हजारों की संख्या में लोग डटे रहे। नेहरू चौक में पैर रखने की जगह नहीं थी। स्मृति को मंच तक लाने और ले जाने के दौरान धक्का मुक्की भी हुई।
मीडिया से नहीं की बात
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दोपहर 12 बजे छग पहुंची तो भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की भारी भीड़ रही। इस दौरान मीडिया कर्मी भी पूरे समय डटे रहे। किंतु भाजपा नेताओं के कहने उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। नेहरू चौक में आम सभा को संबोधित करने के बाद स्मृति ईरानी ने मीडिया से बात नहीं।
राज्य के शीर्ष नेताओं का रहा जमावाड़ा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर हुंकार रैली का आयोजन किया था। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नेतृत्व में हुंकार रैली का आयोजन गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव, धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल, अभिषेक सिंह, राम विचार नेताम, नंद कुमार साय, रजनीश सिंह, सौरभ सिंह, लता उसेंडी, रमसीला साहू, परमेश्वरी मंडारवी, रंजना साहू, पुन्नू लाल मोहले, रेणुका सिंह महिला मोर्चा की संगीता यादव सहित छग के दिग्गज भाजपा नेताओं का शहर में जमावाड़ा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्वदेशी मेले में योग्रीन इंडस्ट्रीज की धूम
Next post जनकल्याणकारी योजनाओं का लोगों को मिले समुचित लाभ : सांसद
error: Content is protected !!