पेट्रोल-डीजल के दाम क्‍या फिर बढ़ेंगे?

मध्यपूर्व एशिया  में जारी सप्‍लाई संकट और युद्ध के बीच सरकार, जो अब तक इंडियन ऑयल, जैसी तेल मार्केटिंग कंपनियों की बड़ी मदद कर रही थी और फंड सपोर्ट दे रही थी, अब नहीं देगी. वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, अब तक 1.23 लाख करोड़ की मदद कर चुके केंद्र ने तेल कंपनियों को फाइनेंशियल सपोर्ट आगे के लिए नहीं बढ़ाए जाने का फैसला लिया है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तेल कंपनियां जो इतनी मदद के बावजूद हर रोज 652 करोड़ रुपये का नुकसान सह रही हैं, वो आगे पेट्रोल, डीजल और LPG के दाम बढ़ा सकती है. फिलहाल कंपनियों ने दाम बढ़ाने को लेकर ऐसा कुछ नहीं कहा है और फिलहाल केवल ऐसी ‘आशंका’ जताई जा रही है, लेकिन ऐसा हुआ तो आम लोगों पर महंगाई की एक और चोट से कम नहीं होगी!

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!