May 1, 2024

पर्यावरणीय लेख

अक्सर आपने अपने आसपास अनेक प्रकार की हरे भरे पौधे, जानवर – पक्षी और छोटे-छोटे कीड़े भी देखे होंगे, ये हमारे जैविक पर्यावरण के हिस्से हैं। हमारा पर्यावरण केवल इनके बदौलत ही जीवित नहीं है बल्कि इसमें सभी भौतिक, कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थों का संतुलित सहयोग है। हमारे पड़ोस में हो रहे विवाह, ट्रांसफार्मर वाले गली की दुर्गा पूजा, नदी के उस पार वाले गाँव में होने वाला मेला भी इसी पर्यावरण का घटक है। इन सबके आपस में सम व्यवहार से पर्यावरण का निर्माण होता है। हम जिस गाँव / नगर में रहते है, जहां का प्राणवायु जल, भोजन अर्थात् फल -सब्जी-दूध इत्यादि का सेवन करते हैं वो सभी क्षेत्र हमारे पर्यावरण का अंग है, वास्तविक अर्थ में पर्यावरण का यही सरल, सुबोध परिभाषा है। मानव को अपने इसी पर्यावरण की शुद्धि के लिए कार्य करना चाहिए। यह प्रत्येक मानव का मौलिक कर्त्तव्य है कि वह अपने आसपास को स्वच्छ रखे।

विश्व पृथ्वी दिवस पर इस वर्ष का थीम है – इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट। इसमें हम अपने पृथ्वी की शक्ति समृद्धता को बरकरार रखने के लिए अपनी जीवन शैली में सुधारात्मक कार्य करके अपना योगदान दे सकते हैं। सामान खरीदने जाएं तो अपने साथ हमेशा एक थैला रखें, पैक्ड फूड आयटम खाने से बचें, सिग्नल में इंजन बंद रखें ऐसे कपडे खरीदें जो टिकाऊ हो अर्थात् कम से कम 10 बार धोकर पहना जा सके। इस प्रकार के अनेक कार्य के माध्यम से अपना सहयोग धरा को सुन्दर बनाये रखने के लिए दे सकते हैं।

हमें अपने बच्चों को यह संस्कार देना होगा कि पर्यावरण के घटकों का सुरक्षित एवं समृद्ध रहना कितना आवश्यक है। उन्हें यह बताना होगा कि ये पृथ्वी मानव की उत्पत्ति से भी पहले से मौजूद है, हमें पर्यावरण की रक्षा नहीं करती है बल्कि इस संसार में रहने के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाये रखना है। यहाँ प्रत्येक चराचर उतना ही महत्वपूर्ण हैं जितना कि हम मानव। इनमें से किसी एक के न रहने से वातावरण में प्रतिकूल प्रभाव उत्पन्न होगा।


दिग्विजय राठौर किररिहा
(लेखक पर्यावरण एवं सामाजिक गतिविधियों पर लेख लिखता है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्मृति वन में परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया के अवसर पर किया गया योगाभ्यास
Next post विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सीयू में स्वच्छता अभियान
error: Content is protected !!