आज ही के दिन अकबर के दरबारी बीरबल एक लड़ाई में मारे गए थे

नई दिल्ली. इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 25 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

25 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं 

1586- अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गए.

1921- रूस ने जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर कब्जा किया.

1945- जर्मनी पर दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान टर्की ने युद्ध की घोषणा की.

1962- आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई.

1986- मारिया कोराजोन अकीनो में फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया.

1988- सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण.

1991- खाड़ी युद्ध: इराक के एक मिसाइल ने सउदी अरब स्थित लगभग 30 के करीब अमेरिकी सैनिकों को मार डाला था.

2006- दीपा मेहता की फ़िल्म ‘वाटर’ को  ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार मिला.

2008- सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब व एच.डी.एफ.सी. के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई.

2008- फिल्म ‘नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन’ को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया.

2009- आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक के रूप में पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा नियुक्त हुए

25 फरवरी को जन्मे व्यक्ति 

  • 1707 में प्रसिद्ध इतालवी नाटककार कार्लो गोल्दोनी का जन्म.
  • 1894 में भारतीय धार्मिक नेता मेहर बाबा का जन्म.
  • 1897 में भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का जन्म.
  • 1925 में नाइजीरिया के राष्ट्रपति सेहु शगारी का जन्म.
  • 1948 में भारतीय अभिनेता डैनी डैनज़ोंग्पा का जन्म.
  • 1981 में भारतीय अभिनेता शाहिद कपूर का जन्म.
  • 1994 में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी उर्वशी रौतेलाका जन्म.

25 फरवरी को हुए निधन

  • जर्मन पत्रकार पॉल जूलियस रॉयटर का 1899 में निधन.
  • केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का 1970 में निधन.
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार एस. एच. बिहारी का 1987 में निधन.
  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का 2001 में निधन.
  • दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का 2004 में निधन.
  • हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश का 2008 में निधन.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *