आज ही के दिन घातक संक्रामक बीमारी TB की पहचान हुई थी

नई दिल्ली. इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 24 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

24 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं 

1837- कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया.

1855- कोलकाता से आगरा के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश प्रेषित किया गया.

1855- ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा.

1882- घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन हुई थी. इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया.

1883- शिकागो और न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई.

1932- अमेरिका में  पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया.1977- मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केन्द्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनाई

1999- पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के उपाध्यक्ष चयनित.

2003- तपेदिक ( क्षयरोग- tuberculosis-TB) की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में आज के दिन को ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ मनाया गया.

2007- ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया.

2008- भूटान लोकतांत्रिक देश बना.

24 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • संगीतकार और कवि मुथुस्वामी दीक्षित का 1775 में जन्म हुआ.
  • प्रसिद्ध भारतीय राजनेता और अधिवक्ता सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा का 1863 में जन्म हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी हरिभाऊ उपाध्याय का 1892 में जन्म हुआ.
  • अमेरिकी फुटबॉल प्लेयर पेयटन मैनिंग का 1976 में जन्म हुआ.
  • बॉलीवुड स्‍टार इमरान हाशमी का 1979 में जन्म हुआ.
  • भारतीय हॉकी खिलाड़ी एड्रियन डिसूजा का 1984 में जन्म हुआ

24 मार्च को हुए निधन 

  • अब्बासी खलीफा हारुन अल रशीद का 809 में निधन हुआ.
  • सन 1953 में ब्रिटेन की महारानी की दादी महारानी मैरी का सोते हुए निधन हो गया.
  • इंग्लैण्ड की महारानी महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम 1603 में निधन हुआ.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *