Skip to content

चंदन केसरी न्यूज़

Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • बिलासपुर
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • इतिहास
  • संपादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कला -संस्कृति
  • संपर्क सूत्र
  • Pin Posts
  • Pradhan Sampadak
January 27, 2021
Homeस्वास्थ्यक्‍या आपके पेशाब से भी आती है गंदी स्‍मेल, तो ये हो सकता है इसके पीछे का गंभीर कारण

क्‍या आपके पेशाब से भी आती है गंदी स्‍मेल, तो ये हो सकता है इसके पीछे का गंभीर कारण

By News Desk स्वास्थ्य  0 Comments

वैसे तो पेशाब से स्‍मेल आना बेहद सामान बात है। लेकिन जब यह स्‍मेल आम गंध से अलग हो, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं पेशाब के गंध से कैसे जाने अपने सेहत के बारे में।

आमतौर पर सुबह उठने के बाद पेशाब करने पर बहुत से लोगों के मूत्र से तेज दुर्गंध आती है। पेशाब से फल या मछली की तरह या खट्टा गंध आता है। हालांकि इसकी गंध हर व्यक्ति में अलग-अलग होती है। अधिकांश लोगों में पेशाब की गंध सामान्य नहीं होती है।

दरअसल, बहुत से लोगों के पेशाब का गंध मीठा और फल के जैसा होता है। पेशाब के रंग के अलावा इसकी गंध स्वास्थ के बारे में कई संकेत देती है। इसलिए अगर पेशाब से असामान्य दुर्गंध आने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आइए जानते हैं पेशाब के गंध से कैसे जाने अपने सेहत के बारे में।

​यदि पेशाब से अमोनिया की गंध आए

यूरिया जैसे अपशिष्ट उत्पादों के अलावा पेशाब ज्यादातर पानी से बना होता है। यदि आपके पेशाब से अमोनिया की गंध आती है, तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके कारण आपका पेशाब सांद्र हो सकता है। यदि अमोनिया के गंध के अलावा पेशाब में जलन, दर्द या संक्रमण हो, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। अधिक पानी पीने से यह समस्या दूर हो सकती है।

​यदि पेशाब से मछली की बदबू आए

ट्राइकोमोनिएसिस एक यौन संचारित रोग (एसटीडी) है जो महिला और पुरुष दोनों को प्रभावित कर सकता है। पुरुषों को जन्म से यह लक्षण नहीं होते हैं, लेकिन महिलाओं की योनि से स्राव हो सकता है। हालांकि स्राव पेशाब की अपेक्षा अलग होता है। पेशाब में तेज गंध के अलावा हरा-पीला स्राव होता है, तो आपके जननांगों में संक्रमण हो सकता है। इस संक्रमण को एंटीबायोटिक से ठीक किया जा सकता है।
​यदि आपके पेशाब से सल्फर की गंध आए

खानपान से पेशाब के गंध में बदलाव होता है। शतावरी का सेवन करने से पेशाब से तेज दुर्गंध आती है। इसका कारण यह है कि इसमें सल्फर की मात्रा पाई जाती है, जो पेशाब के रूप में बाहर निकलता है। इसके अलावा लहसुन, साल्मन और करी जैसे खाद्य पदार्थों के कारण भी पेशाब से दुर्गंध आती है।

​यदि पेशाब से कॉफी की गंध आए

कॉफी पीने के बाद अधिकांश लोगों के पेशाब से इसकी गंध आती है। यदि आपके भी पेशाब से कॉफी की गंध आती है, तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे बचने के लिए कम मात्रा में कॉफी का सेवन करना चाहिए।
​यदि पेशाब से मीठी गंध आए

यूटीआई से पीड़ित ज्यादातर लोगों के पेशाब से मीठी गंध आती है। हालांकि यह डायबिटीज का भी लक्षण हो सकता है। यदि आपकी डायबिटीज अनियंत्रित है, तो पेशाब से शर्करा बाहर निकलती है। इसके कारण मीठा गंध आता है। इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को बार-बार बाथरुम जाने की जरूरत पड़ती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने पेशाब की दुर्गंध पर ध्यान देना चाहिए। इससे कई बीमारियों से बचाव होता है और सेहत अच्छी रहती है।
Tags:smelly urine home remedies, urine smells fishy, what causes oily urine, what does diabetic urine smell like, what your urine says about your health

Related Posts

कच्ची प्याज खाने से हो सकती है ये बीमारी, जान लें प्याज खाने के नुकसान

आम खरीदते वक्त जरूर ध्यान रखें ये दो टिप्स, नहीं होगा पछतावा

यह उपाय करने से डायबिटीज जड़ से होगा खत्‍म, खतरे का लेवल पार नहीं करेगा शुगर

Add a Comment

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Us

Follow us on facebook

चन्दन केसरी

Read more

  • असम सरकार बर्खास्त करने एवं राष्ट्रपति शासन लगाने के मांग
  • गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसएसपी ने ली बैठक
  • खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है : अमर अग्रवाल
  • रविंद्र सिंह ने की भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव व हमले की कड़ी निंदा
  • बॉयफ्रेंड के खाते में पैसे ट्रांसफर करने बालिका ने परिजन पर बनाया दबाव
  • इंडोनेशिया की कला-संस्कृति से सजा चांपा का गणेश पंडाल
  • विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
  • बांग्लादेश लौटने से पहले शेख हसीना की हुंकार- जेल जाने को भी तैयार, फिर से खड़ी करूंगी अवामी लीग
  • सेवा संकल्प अभियान : स्वच्छता, रक्तदान और वृक्षारोपण से बढ़ेगी जनभागीदारी
  • कलेक्टर-एसएसपी ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
  • त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व मे सर्व सेन समाज ने व्यापम के विरुद्ध पूरे प्रदेश में खोला मोर्चा
  • शिक्षक डॉ.सत्यनारायण, सीमा और सुषम सम्मानित
  • बहतराई एक्सीलेंस सेंटर में खिलाड़ियों की डाइट पर विभाग सख्त, 24 घंटे में मांगा जवाब
  • सर्व सेन समाज के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के निर्देश में पूरे प्रदेश में सौपा जाएगा ज्ञापन
  • कोनी में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, चार आरोपी पकड़ाए
  • बाइक में स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल
  • गणेश उत्सव में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, एक युवक की हत्या, दो गंभीर
  • लिव-इन पार्टनर ने महिला की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया
  • सेवा संकल्प अभियान : नुक्कड़ नाटक से जन-जन तक पहुंचा शासकीय योजनाओं का संदेश
  • जटगा में एनएच-130 पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर
  • राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई
  • सेवा की कहानी : पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये
  • सेवा सेतु अभियान में हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : कलेक्टर
  • कंचन विहार में रास्ते की नापजोख पर विवाद, छुट्टी के दिन कार्रवाई से कॉलोनीवासी नाराज
  • झूमकर कवियों ने किया कंठस्थ कविता का पाठ

Follow us on X

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
चंदन केसरी न्यूज़ Copyright © 2026.
Privacy Policy I Theme by Chandan Kesari I Back to Top ↑