September 14, 2022
दिनभर रिमझिम बारिश से पारा गिरा
बिलासपुर. चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र मध्य प्रदेश के मध्य भाग में स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, निम्न दाब के केंद्र, पेंड्रा रोड, जमशेदपुर, दीघा, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक माध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर- पश्चिम अरब सागर से उत्तर बांग्लादेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 4.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। प्रदेश में कल दिनांक 14 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा भी होने की संभावना है। प्रदेश में भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।