October 4, 2022
विभिन्न स्थानों पर अटल, रामशरण, प्रमोद, अरुण व नजीरुद्दीन करेंगे रावण दहन
बिलासपुर. पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, मेयर रामशरण यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान व सभापति श्ोख नजीरुद्दीन दशहरा पर्व पर 5 अक्टूबर की शाम पुलिस ग्राउंड, रेलवे क्ष्ोत्र समेत विभिन्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। बुधवार को पूरे देश में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। बिलासपुर शहर में भी दशहरा उत्सव मनाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में नगर निगम की ओर से आयोजित किया जाएगा। मेयर श्री यादव को मिनोचा कॉलोनी दशहरा उत्सव समिति ने मुख्य अतिथि बनाया है। इसके अलावा वे मुंगेली नाका, सांइस कॉलेज, सरकंडा मुक्तिधाम व नूतन चौक सरकंडा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।