October 10, 2022
बिलासपुर में लगातार बढ़ते अपराध चाकूबाजी, मारपीट की घटना एवं गैंगवार के खिलाफ भाजयुमो की मशाल जुलूस आज
बिलासपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बिलासपुर में लगातार बढ़ते अपराध चाकूबाजी, मारपीट की घटना एवं गैंगवार के खिलाफ तथा कांग्रेस सरकार की अकमण्यता अर्कमव्यता को लेकर कल 10 अक्टूबर सोमवार को सायं 6 बजे गांधी चौक से सिटी कोतवाली तक मशाल रैली निकाली जायेगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी एवं छै मंडलों के अध्यक्ष आशीष तिवारी, मोनू रजक, महर्षि बाजपेयी, नितिन छाबड़ा, मुकेश राव एवं वैभव गुप्ता ने कहा है कि शहर में अपराधिक घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। शहर में अपराधी तत्वों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जावे। इन्हीं मांगो को लेकर प्रशासन को जगरूक करने यह मशाल जुलूस निकाला जायेगा। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी सदस्यों से मशाल रैली में शामिल होने की अपील की है। श्री केशरवान ने बताया कि रैली में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं भाजयुमो जिला प्रभारी दीपक सिंह शामिल रहेंगे।