October 26, 2022
छठ घाट पर सुरक्षा व यातायात को लेकर पुलिस प्रशासन एवम समिति की होगी बैठक
बिलासपुर. छठ महापर्व हेतु छठ पूजा समिति लगातार तैयारियों में लगी हुई है। जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन का लगातार सहयोग मिल रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के निर्देश पर पुलिस प्रशासन एवं छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखकर दिनांक 26 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे छठ घाट पर एक आवश्यक बैठक होगी। छठ पूजा समिति के सचिव अभय नारायण राय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ। जिसके अनुसार आज की बैठक में सभी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। समिति अपनी ओर से पुलिस प्रशासन को आवश्यक जानकारी प्रदान करेगी और जो दिशा निर्देश पुलिस प्रशासन से प्राप्त होगा उसके अनुसार सुरक्षा एवं यातायात का अच्छा प्रबंध किया जाएगा। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम के साथ छठ पूजा कमेटी छठ व्रतियों एवं भक्तों को छठ महापर्व के आयोजन में किसी प्रकार का असुविधा न हो इसके लिए हम सभी वचन बध हे। बैठक में अध्यक्ष प्रवीण झा एवम सरंक्षक एस पी सिंह एस के सिंह उपस्थित रहेंगे ।