January 3, 2023
सिविल लाइन पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़ा
बिलासपुर. सट्टा के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार मिनीमाता बस्ती जरहाभाटा में सट्टा खिलाये जाने की खबर के बाद सिविल लाइन पुलिस ने कार्यवाही की। इस मामले में मिनीमाता बस्ती निवासी 30 वर्षीय राजा जांगड़े और 26 वर्षीय रवि बांधी पकड़े गए। राजा जांगड़े के पास से 930 और रवि बांधी के पास से 1340 रुपए जप्त किए गए। दोनों के पास से सट्टा पट्टी भी बरामद हुआ है।