मोदी की गारंटी फेल किसानों को नहीं मिला एक मुश्त धान की कीमत 3100 रु. प्रति क्विंटल
- किसानों को मिला धान की कीमत 2183 रुपए प्रति क्विंटल
- कांग्रेस सरकार में किसानों को धान की कीमत मिला था 2660 रु. एवं 2640 रु. पर क्विंटल साय सरकार मात्र 450 रुपए अतिरिक्त दे रही
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार किसानों को धान की कीमत एकमुश्त 3100 रु. प्रति क्विंटल पंचायत भवन में देने के वादा को पूरा नहीं कर पायी। किसानों को धान बेचने के बाद मात्र 2183 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अभी भुगतान हुआ है। मोदी की गारंटी किसानों के लिए एक बार और जुमला साबित हुई है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को धान बेचने के बाद 3100 रु. क्विंटल की दर से पंचायत भवन में नगदी भुगतान करने का वादा किया था। जो वादा को पूरा नहीं कर पायीं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के दबाव में साय सरकार किसानों को 3100 रु. धान की कीमत की समर्थन मूल्य के बाद बची अंतर की राशि देने तैयार हुई है। कांग्रेस की सरकार के दौरान प्रदेश के किसानों को समय पर धान की कीमत मिलता था भटकना नहीं पड़ता था किसान खुशहाल हुए थे।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का चरित्र किसान विरोधी है। चुनाव जीतने हवा हवाई बयान बाजी और वादा इनके द्वारा किया जाता है। चुनाव जीतने के बाद चुनाव में किए वादे को जुमला ठहराकर आम जनता का उपहास उड़ाया जाता है।
More Stories
गायत्री प्रज्ञापीठ रेलवे क्षेत्र में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न
बिलासपुर. गायत्री प्रज्ञापीठ रेलवे क्षेत्र बिलासपुर में बसंत पर्व के उपलक्ष में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। बसंत पर्व...
नगर निगम चुनाव: भाजपा जारी करेगी अटल विश्वास पत्र
https://youtu.be/toaIZEA420A बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। कांग्रेस शासन काल में हुए भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा...
JCB मशीनों में भरी गई लाशें, सरकार छिपा रही सच्चाई
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में महाकुंभ भगदड़...
पहले मोदी की गारंटी के नाम पर ठगा अब अटल विश्वास पत्र लाकर जनता को ठगने की कोशिश
भाजपा का नगरीय निकाय घोषणा पत्र जनता को ठगने का नया दस्तावेज - कांग्रेस विधानसभा में मोदी की गारंटी के...
चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा
बिलासपुर. मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि राहुल सिंह नाम का व्यक्ति कतियापारा उदई चौक के पास धारदार चाकू को...
महापौर के दो और पार्षद के नौ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए
बिलासपुर. नगर निगम बिलासपुर में नाम वापसी के अंतिम समय तक महापौर पद के 2 उम्मीदवार एवं पार्षद पद के...