साय सरकार बनते ही भाजपाइयों का कमीशन का खेल शुरू राजस्व निरीक्षक भर्ती में भारी घोटाला
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार बनते ही भाजपाई अपना मूल काम कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार की काली खेल में जूट गये है। जनवरी 2024 में हुआ राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा में भारी गड़बड़ियां और घोटाला हुआ है। साय सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा नेताओं ने अपने करीबियों को नियुक्त करने के लिए भारी भरकम लेनदेन किया है भ्रष्टाचार कर योग्य उम्मीदवारों के अधिकारो का हनन किया है। राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ पटवारी संघ ने परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ियां होने की शंका जाहिर की हैं. परीक्षा की जांच कराने की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा में सरगुजा से ही 27 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन होना एक बड़ा हेरफेरी घोटाला और लेनदेन को उजागर कर रहा है। इस पूरी शिकायत की पारदर्शी तरीके से सीबीआई की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। इस गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच के लिये राजस्व मंत्री को हटाया जाए।
More Stories
गायत्री प्रज्ञापीठ रेलवे क्षेत्र में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न
बिलासपुर. गायत्री प्रज्ञापीठ रेलवे क्षेत्र बिलासपुर में बसंत पर्व के उपलक्ष में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। बसंत पर्व...
नगर निगम चुनाव: भाजपा जारी करेगी अटल विश्वास पत्र
https://youtu.be/toaIZEA420A बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। कांग्रेस शासन काल में हुए भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा...
JCB मशीनों में भरी गई लाशें, सरकार छिपा रही सच्चाई
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में महाकुंभ भगदड़...
पहले मोदी की गारंटी के नाम पर ठगा अब अटल विश्वास पत्र लाकर जनता को ठगने की कोशिश
भाजपा का नगरीय निकाय घोषणा पत्र जनता को ठगने का नया दस्तावेज - कांग्रेस विधानसभा में मोदी की गारंटी के...
चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा
बिलासपुर. मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि राहुल सिंह नाम का व्यक्ति कतियापारा उदई चौक के पास धारदार चाकू को...
महापौर के दो और पार्षद के नौ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए
बिलासपुर. नगर निगम बिलासपुर में नाम वापसी के अंतिम समय तक महापौर पद के 2 उम्मीदवार एवं पार्षद पद के...