ईडी, आईटी व सीबीआई का दुरुपयोग कर रही भाजपा : सैलजा

चंडीगढ़. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि हिंदुस्तान एक ऐसा देश बन चुका है, जहां सरकारी तंत्र की चाबियां भाजपा के हाथ में हैं। ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का उपयोग निजी लाभ के लिए किया जा रहा है। पिछले दस साल में मोदी सरकार ने इन संस्थाओं का इस्तेमाल प्राइवेट कंपनियों से वसूली के लिए किया है। योजनाबद्ध तरीके से किया गया यह भ्रष्टाचार लोकतंत्र की नींव के लिए खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। देश में विरोधी पार्टियों के विरुद्ध द्वेष भाव से कार्रवाई की जा रही है। लोकतांत्रिक सिस्टम से कार्रवाई होनी चाहिए वो चाहे किसी अन्य पार्टी में हो या फिर भाजपा में। कोई नेता अगर भाजपा में चला जाता है तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती। लोकतंत्र को बचाने के लिए जो भी पार्टी हमारा साथ देगी उनको कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत साथ लेकर चलेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!