सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य जगराता उत्सव में झूम उठे जूना बिलासपुर के लोग

 

समिति के अध्यक्ष हेमंत परिहार, सचिन अग्रवाल, शिव प्रताप साव, डॉ. कालीचरण यादव, अमन सिंह ने दी नवरात्र पर्व की शुभकानाएं

देर रात तक भव्य माता का जगराता में उत्सव मनाने पहुंचे श्रद्धालु

जीवंत झांकी के माध्यम से भगवान की महिमा का किया गया प्रचार-प्रसार

किशोरी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने शिव तांडव, राधा रानी की दैविक नृत्य की दी शानदार प्रस्तुति

समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सभी ने की प्रशंसा, महिलाओं व युवक-युवतियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया

 

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। जूना बिलासपुर स्थित लोक प्रिय सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समिति द्वारा 7 अक्टूबर को शाम सात बजे से माता का जगराता रखा गया। किशोरी जी जागरण ग्रुप के कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इस जगराता में माता के भजनों की धून में देर रात तक जूनाबिलासपुर के लोग झूमते रहे। कार्यक्रम का आयोजन पुत्री शाला स्कूल के सामने दुर्गा पंडाल में गया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाएं, युवक-युवतियों के अलावा समाज के सभी तबके के लोग शामिल हुए। समिति वरिष्ठ सदस्य शिव प्रताप साव, डॉ. कालीचरण यादव, अध्यक्ष हेमंत परिहार ने वीरेश अग्रवाल ने सभी सदस्यों के प्रति अभार व्यक्त किया। समिति द्वारा इससे पूर्व भी माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित किया था। लगातार समिति द्वारा सभी के सहयोग से कुछ अलग प्रयोग किया जा रहा है। समिति का संचालन एक परिवार की तरह किया जा रहा हैं। सभी सदस्य हर समय श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। देर रात तक चले जगराता कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग आये थे। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा गया।

समिति के अध्यक्ष हेमंत परिहार, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष यादव, अमर सिंह ठाकुर, दीपेन्द्र वैष्णव, लक्ष्मी यादव,योगेश बोले, सचिव सचिन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, प्रमोद यादव, अनिकेत सिंह, बल्ला नामदेव, मनोज कैवर्त, सौमित्र रावत, नवल गुप्ता, सोमेश श्रीवास, दीपेन्द्र वैष्णव, अनिल सोनी, लाला ठाकुर, विनोद यादव, मोहित जेठाई, महादेव नामदेव, शिव नामदेव, सुयश गुप्ता, हिमांशु यादव, चिंतामणी परिहार, केशव परिहार, राहुल निषाद, सूरज रजक, अमित केंवट, देवेन्द्र इंगले, जीवेश परिहार, अनुराग अग्रवाल, राहुल हीरानी, सुरेश गंधर्व, विवेक देवांगन, अमर सिंह ठाकुर, विकास यादव, लव गुप्ता, नीतिन सिंह परिहार, शिव नामदेव, अमन यादव, कृष नामदेव सहित समस्त सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!