सुगम एप के विरोध में दस्तावेज लेखक व स्टांप वेंडर संघ ने शुरू की हड़ताल

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। वित्त मंत्री के बयान से नाराज दस्तावेज लेखक व स्टांप वेंडरों ने हड़ताल शुरू की है। अगर उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो यह हड़ताल अनिश्चित काल तक चलेगा। सोमवार को हड़ताल पर बैठे संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भर के पंजीयन कार्यालय में वर्षों से दस्तावेज लेखन एवं स्टांप विक्रेता अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राज्य के वित्त मंत्री ने दस्तावेज लेखकों के खिलाफ जो बयान दिया है उसे अवैधानिक करार देते हुए संघ ने हड़ताल शुरू की है। सुगम एप के माध्यम भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। संघ के शहर अध्यक्ष सईय्यद इमरान अली, अशोक देवांगन, नंद किशोर देवांगन, नंद लाल लाहोरानी आदि ने एक स्वर में विरोध करते हुए अनिश्चित कालानी हड़ताल की चेतावनी दी है। सोमवार को पंजीयन कार्यालय के आसपास बैठने वाले स्टांप वेंडर व दस्तावेज लेखकों ने काम रखा था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!