छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक रायपुर में संपन्न

रायपुर. समाज द्वारा प्रदेश जिला तहसील ब्लॉक परिक्षेत्र नगर महानगर इकाई के सदस्यों एवं पदाधिकारी द्वारा आम सहमति से किए गए सामाजिक संशोधन के बाद नया सामाजिक नियमावली 2025 के आमसभा में पारित कर लागू किया जाएगा एवं बैठक में बी एस सी नर्सिंग की छात्रा कु मुस्कान यादव गंडई राजनांदगांव को समाज द्वारा चालीस हजार आर्थिक सहायता दिए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव ने  बैठक के बारे उपरोक्त कहा  एवं जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 20 फरवरी तक समाज द्वारा संचालित सभी जिला मे जिला तहसील ब्लॉक महानगर परिक्षेत्र नगर इकाई की बैठक लेकर सामाजिक नियमावली संशोधन पर चर्चा कर मसौदा तैयार किया कर प्रदेश समिति को प्रेषित किया जाएगा। प्रदेश समिति सभी जिला से प्राप्त संशोधन को आमसभा में चर्चा कर नया सामाजिक नियमावली के लिए प्रस्ताव पारित कर पुरे छत्तीसगढ़ के झेरिया यादव समाज में नये नियमावली को लागू किया जाएगा जो सभी को मान्य होगा। उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव सचिव सुंदर लाल यादव संरक्षक जगत राम यादव सुकालू राम यदु प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ राजू यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आकाश यादव जिला अध्यक्ष रायपुर रामलाल यादव महासमुंद प्रीतम यादव राजनांदगांव ज्योतिष राम यादव शक्ति दिवाकर यादव जांजगीर-चांपा त्रिभुवन यादव जिला राजनांदगांव महानगर इकाई अध्यक्ष गरीबा यादव दुर्ग उपाध्यक्ष मंगल यादव प्रदेश संगठन मंत्री शत्रुघ्न यादव जिला उपाध्यक्ष प्रीतम यादव सहित बड़ी संख्या में परिक्षेत्र नगर इकाई रायपुर के पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित थे।र इस मौके पर महानगर रायपुर इकाई के बैशाखू यादव, नरेश यादव, मतवारी यादव, पतिराम यादव, घुरउ राम यादव, राम स्वरूप यादव, शशि यादव, संदीप यादव आदि समाज प्रमुख उपस्थित रहे कार्यक्रम का  संचालन सुन्दर लाल यादव सचिव ने किया आभार व्यक्त शत्रुघन यादव ने किया उक्त जानकारी प्रीतम यादव ने किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!