![](https://chandankesari.com/wp-content/uploads/2025/02/b6bb99fd-36f8-462c-a699-ed732d240d8c.jpg)
वंदे मातरम् मित्र मंडल एवं आर्यावर्त ब्राह्मण संगठन ने डा : विनय कुमार पाठक किया संम्मान
बिलासपुर. डा : विनय कुमार पाठक के संम्मान हेतु वंदे मातरम् मित्र मंडल एवं आर्यावर्त ब्राह्मण
संगठन की ओर से, डा विनय कुमार पाठक को उनके उपलब्धियों के लिए संम्मानित किया गया।।
यह कार्यक्रम आर्यावर्त ब्राह्मण संगठन (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष डा शोभाअशोक त्रिपाठी के निवास पर संपन्न हुआ। बंदे मातरम् मित्र मंडल के संस्थापक महेंद्र जैन जी ने अपने सहयोगी साथियों के साथ डा: पाठक का शाल श्री फल, पुष्प गुच्छ, पुष्प माल, एवं स्मृति चिन्ह् दे कर, संम्मानित किया। तत् पश्चात, ब्राह्मण समाज के भाई बहनों एवं पदाधिकारि शोभा त्रिपाठी, मीनू दुबे, दिब्या चतुर्वेदी, शशि तिवारी अर्चना तिवारी आदि बहनों के द्वारा डा पाठक को शाल , श्री फल, पुष्प गुच्छ से संम्मानित किया गया। पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेयी जी ने ब्रम्ह गौरव के उद्बोधन के साथ पुष्प माल से संम्मानित किया। डा: विनय कुमार पाठक जी को शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी से , समाज सेवा, के लिए यह संम्मान दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय के सभागार में, कुलपति शिकागो यूनिवर्सिटी के डा पी, के गुप्ता जी के द्वारा प्रदान किया गया। भारी संख्या में वंदेमातरम् मित्र मंडल के सनातनी बन्धु गण, एवंं ब्रम्ह बंधुओं की उपस्थिति में यह गरिमामय कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सफल संचालन किया श्री प्रफुल्ल मिश्रा जी ने।उपस्थित रहे जय सिंह चंदेल, नित्यानंद अग्रवाल, राजू अग्रवाल, नरेंद्र सेंगर, राम सिंह अशोक त्रिपाठी, कमला सिंह, इत्यादि बडी संख्या में बन्धन उपस्थित रहे।आभार, बाल गोविन्द अग्रवाल ने ब्यक्त किया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।।