झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन

रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सुबह 8:56 बजे अंतिम सांस ली। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था। उनके निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और छोटे बेटे बसंत सोरेन दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना था। शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री व उनके बेटे हेमंत सोरेन ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, आदरणीय दिशोम गुरुजी जी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!