पुलिसकर्मियों की लापरवाही से हथकड़ी खोलकर दो आरोपी भागे
दूसरे दिन भी नहीं पकड़ पाई पुलिस
बिलासपुर। पुलिसकर्मियों की लापरवाही से तहसील कार्यालय से दो आरोपी हथकड़ी खोलकर भाग गए हैं। दूसरे दिन भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। चकरभाठा टीआई उत्तम साहू ने बताया, शुक्रवार को देर रात संदिग्ध रूप से घूमते तेलसरा निवासी मोहन, साहिल को पकड़ा गया था। शनिवार को दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्क धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। आरक्षक रविन्द्र भारद्वाज, जयप्रकाश डहरिया
दोनों को हथकड़ी लगाकर बिल्हा तहसील कोर्ट में पेश करने गए थे। इस दौरान उनके परिजन भी तहसील कोर्ट में आ गए थे। बातचीत के दौरान दोनों आरोपी हाथ से हथकड़ी खोलकर भाग गए। सूचना पुलिस चकरभाठा पुलिस दोनों युवकों के पतासाजी में जुटी हुई थी। आलम यह है कि दूसरे दिन भी पुलिस दोनों आरोपियों को नहीं खोज पाई है। आरोपियों के भागने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।


