December 7, 2025
सिलेंडर फटने से लगी आग, 25 की मौत
पणजी. उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग क्लब की रसोई में काम करते थे।
गोवा पुलिस के मुताबिक घटना में अब तक 25 लोगों की मौत हुई है। इनमें चार पर्यटक, 14 स्टाफ सदस्य व शामिल हैं। 7 शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 6 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे सांवत ने संवाददाताओं को बताया कि तीन लोगों की मौत जलने से, जबकि अन्य की मौत दम घुटने से हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार नाइट क्लब ने आग संबंधी सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था।


