नवनियुक्त डॉक्टर के चेहरे से नीतीश कुमार ने हटाया हिजाब

 

पटना. बिहार में सोमवार को एक नवनियुक्त आयुष डॉक्टर उस समय हक्का बक्का रह गईं, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र लेते समय उनके चेहरे से हिजाब हटा दिया। यह घटना मुख्यमंत्री सचिवालय ‘संवाद’ में हुई, जहां 1000 से अधिक आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे थे। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीटीआई इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नियुक्त किए गए डॉक्टरों में 685 आयुर्वेद चिकित्सक, 393 होम्योपैथ और 205 यूनानी चिकित्सा पद्धति से जुड़े चिकित्सक शामिल हैं। इनमें से 10 डॉक्टरों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं मंच से नियुक्ति पत्र सौंपे, जबकि शेष को ऑनलाइन माध्यम से नियुक्ति पत्र दिए गए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!