सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर, काम करवाने भटकते रहे लोग

 

बिलासपुर। राज्य के सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। कार्यालयों में प्रभारी अधिकारी पहुंचे, लेकिन कर्मचारी नदारद रहे। इस वजह से आम जनता का काम नहीं हुआ। सरकारी काम करवाने के लिए लोग कार्यालय जरुर पहुंचे, मगर कूर्सियां खाली रहीं। इसके बाद लोग बैरंग वापस अपने घर लौट गए। शहर के नेहरू चौक के पास कर्मचारी टेंट लगाकर हड़ताल कर रहे हैं और अपनी मांगों को पूरी करने के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

कर्मचारी नेता सुनील यादव ने बताया कि 11 सूत्रीय मांग पूरी करने के लिए सरकार से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कई साल होने के बाद भी सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं हैं। हड़ताल शुरू करने से पहले कर्मचारियों ने समय-समय पर कलेक्टर को सीएम के नाम पर ज्ञापन सौंपकर ध्यान आकर्षण कराया गया था। इसके बावजूद कर्मचारियों के हित में कोई फैसला नहीं लिया गया। जिससे मजबूर होकर कर्मचारियों ने काम बंद करने का एलान करते हुए हड़ताल पर चले गए हैं। हमें पूरी उम्मींद है कि सरकारी हमारी मांगों को पूरी करेगी। सोमवार की सुबह 10 बजे से कर्मचारी घर से जरुर निकले, लेकिन कार्यालय कोई नहीं पहुंचे। वे सीधा नेहरू चौक धरना स्थल पर एकत्रित हुए। धीरे-धीरे जिले के सभी सरकारी कर्मचारी धरना स्थल पहुंच गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!