माँ अरपा और मुई मरजानी सदाशिव राव तक पहुंची

 

बिलासपुर/प्रसिद्ध दत्तात्रेय उपासक पं.अवधूत सदाशिव राव जोशी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय वर्ष शिक्षित )से शिवमंगल शुक्ला (साहित्य सृजन समिति)युवामोर्चा के अध्यक्ष राष्ट्र सृजन अभियान नई दिल्ली ,मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ राज्य विश्व हिन्दी परिषद नई दिल्ली ने रायपुर में शिष्टाचार भेंट किया तथा साहित्य सृजन समिति,राष्ट्र सृजन अभियान एवं विश्व हिन्दी परिषद की ओर से राष्ट्रीय साहित्यकार एवं पत्रकार केशव शुक्ला  का उपन्यास ” मुई मरजानी “और काव्य संग्रह”मां अरपा ” भेंट की। ज्ञात हो कि शुक्ला जी का उपन्यास मुई मरजानी अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद बिलासपुर के विमर्श में शामिल राष्ट्रीय स्तर पर बहुत चर्चित है।
जोशी जी ने दोनों पुस्तकों की प्रशंसा की तथा केशव शुक्ला जी के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु कि कामना की।शिव मंगल शुक्ला के प्रयास की भी सराहना की। ज्ञात हो कि वे हिंदी भाषा,साहित्य,साहित्यकारों ,
कलाकारों को प्रोत्साहित ,प्रचार प्रसार तथा डिजिटल मंच प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर श्री मणिचंद आप्टे तथा विदोष द्विवेदी  उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!