May 3, 2024

नरेंद्र मोदी डीजल, पेट्रोल के दाम कम करो या गद्दी छोड़ो : मोहन मरकाम

रायपुर. आज जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के नेतृत्व में साईकल रैली दोन्देकला से महात्मा गांधी जी की फ़ोटो पर माल्यार्पण कर रैली का शुभारंभ किया गया। रायपुर जिला ग्रामीण प्रभारी महामंत्री राजेन्द्र साहू एवं रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्षगण की उपस्थिति में रैली का शुभारम्भ किया गया। रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक धनेंद्र साहू, विधायक अनिता शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा भी साईकल रैली में सम्मिलित हुए। रैली 7 किलोमीटर लगातार चलता रहा रास्ते मे दोन्देखुर्द, सेमरिया में स्वागत कर रैली में सम्लित हुआ। रैली उपरांत विधानसभा चौक पर सभा हुआ सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मोदी के अच्छे दिन की सपने का याद दिलाते हुए आज मंहगाई की आसमान छूते खाद्य पदार्थो के वृद्धि रसोई गैस की भारी वृद्धि से आज आम जन दो जून की भर पेट भोजन उपलब्ध नही करा पा रहे है, डीजल-पेट्रोल के बेतहाशा वृद्धि हुआ है। जिससे किसान आम जनो में काफी आक्रोश है।

कार्यक्रम में प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, विधायक धरसींवा अनिता शर्मा, राजेन्द्र साहू, सभापति प्रमोद दुबे, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने अपने उद्बोधन मंहगाई को लेकर जमकर बरसे । कार्यक्रम में पीयूष कोषरे महामंत्री प्रदेश, उतरा कमल भारती, पप्पू बंजारे, महेश अग्रवाल ब्लॉक अध्यक्षगण दुर्गेश वर्मा, कोमल साहू, भारती देवागन, सौरभ मिश्रा, देवा दास टंडन, बलदाऊ साहू, विद्याभूषण सोनवानी, नंदलाल देवागन, कमल भारती, जयंत साहू, कन्हैया, मोहन, अरुण शुक्ल, रामचन्द, मनसा, सन्मुखम, संतोष पाल, भीखू वर्मा, रंजीत, सुनीता, दीपा, दुर्गा, देवेंद्र, प्रणव, हरिश्चन्द्र, नीलमणि, कैलाश, सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, भारी बारिश के बाद भी जुटे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता

महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के नेतृत्व में बुधवार को साइकिल रैली के रूप में महाप्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष तुलसी साहू के आह्वान पर आज सैकड़ों की संख्या में जिला कांग्रेस सहित ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। सेक्टर-1 इक्यूपमेंट चौक से निकली साइकिल रैली सेक्टर-9 चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान रास्ते भर महंगाई के विरोध में नारेबाजी होती रही।


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ने लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में आज साइकिल रैली निकाली रैली का नेतृत्व एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव चंदन यादव और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू विधायक देवेंद्र यादव पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी भिलाई शहर अध्यक्ष तुलसी साहू कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव से सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हुए।

 रैली के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने मोदी सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की कांग्रेसी नेताओं ने बयान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सत्ता संभालने के बाद से लगातार महंगाई बढ़ाई है। मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने का कीर्तिमान बनाया है पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने से परिवहन खर्च बढ़ने के कारण हद सामग्री का दाम भी बढ़ रहा है। महंगाई से आम जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है लोगों का जीवन दूभर हो गया है।

रैली में प्रमुख रूप से भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, अंत्यावसायी, सहकारी और वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सिंह, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अरुण सिंह सिसोदिया, धर्मेन्द्र यादव, अतुल चंद साहू, संदीप निरंकारी, जोहन सिन्हा, जिला प्रवक्ता मनीष जग्यासी, लादूराम सिन्हा, सुभाष साव, ईश्वरी बढ़ानी, सुजीत साव, संजीत चक्रवर्ती, वाईके सिंह, सुमीत पवार, आदित्य सिंह, शरद मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्षों में दानेश्वरी साहू, गौरव श्रीवास्तव, नंद कुमार कश्यप, प्रमोद प्रभाकर, रमा विश्वकर्मा, तुलसी पटेल, लक्ष्मीपति राजू, आर एस शर्मा ,समय लाल साहू, सज्जन प्रसाद दीक्षित, जयप्रकाश सोनी, जिला सचिव एलबी वर्मा, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गवई, डेरेश्वर बंजारे, दीपक भाटिया, जयराज भाटिया सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


नरेंद्र मोदी डीजल पेट्रोल के दाम कम करो या गद्दी छोड़ो मोहन मरकाम

डीजल पेट्रोल के प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई को लेकर पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर साइकल रैली का आयोजन किया गया है बिलासपुर में जिला कांग्रेस के द्वारा साइकल रैली के आयोजन में अगुवाई करने के लिए दोपहर 3ः30 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम बिलासपुर के राजीव गांधी चौक पहुंचे जहां पर उनका स्वागत प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक शैलेश पांडे ,विधायक रश्मि सिंह, जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी, प्रमोद नायक ने महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान के साथ किया।

सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है कमरतोड़ महंगाई है। गरीब का जीना मुश्किल हो गया है गरीब की थाली महंगी हो गई है। खाद्य तेल रसोई गैस सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं। डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट महंगा हुआ है ट्रांसपोर्ट महंगा होने से आम उपभोक्ताओं की वस्तुएं महंगी हो गई है। खाद्य पदार्थ महंगे हो गए हैं किसानों पर डीजल के वृद्धि का प्रभाव बुरी तरह से पड़ा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मोदी सरकार को ललकारते हुए कहा डीजल पेट्रोल के दाम कम करो या नरेंद्र मोदी गद्दी छोड़ो संबोधन के पश्चात प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ अधिकारियों के साथ राजीव गांधी चौक, सत्यम चौक, पुराना बस स्टैंड चौक, अग्रसेन चौक, गांधी चौक, कोतवाली चौक, प्रताप चौक होते हुए रिवरव्यू में समाप्त हुई। समापन के अवसर पर विधायक शैलेश पांडे, विधायक रश्मि सिंह, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने संबोधन किया। बिलासपुर जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने साथियों के साथ रैली में शामिल रहे जिले के संगठन प्रभारी चुन्नीलाल साहू संगठन प्रदेश महामंत्री चन्द्र शेखर शुक्ला संगठन प्रशासनिक महामंत्री रवि घोष महामंत्री पीयूष कोसले प्रदेश यूआ कांग्रेस के सभी जिला पंचायत सदस्य सभी पार्षद शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भूपेश और भाजपा सरकार का विकास का मॉडल फेल, शौचालय के अभाव में बेटी का बलात्कार : प्रियंका शुक्ला
Next post महंगाई भत्ता बढ़ाने से केंद्रीय कर्मचारियों को बधाई व राज्य कर्मचारियों को संघर्ष के लिए रहना होगा तैयार
error: Content is protected !!