बांग्लादेश में तारिक रहमान का शपथ ग्रहण 17 फरवरी को , मोदी समेत  13 देशों को भेजा न्योता

 

नई दिल्ली: बांग्लादेश की नई तारिक रहमान सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को होने जा रहा है.उन्होंने 13वें संसदीय चुनाव में शानदार जीत हासिल की है. 17 फरवरी, मंगलवार को तारिक बांग्लादेश के नए पीएम के रूप में शपथ लेंगे. उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजा है. इसके साथ ही अन्य दक्षिण एशियाई नेताओं के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी की सुबह बांग्लादेश संसद भवन के दक्षिणी प्लाजा में हो सकता है. मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन तारिक को पद की शपथ दिलाएंगे. जानकारी के मुताबिक, अब तक 13 देशों को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा जा चुका है.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!