नवनियुक्त साथियों को बधाई शुभकामनाएं – डॉ. महंत

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बताया कि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायी दल में की नई नियुक्तियों का सहर्ष स्वागत है।

डॉ. महंत ने इस निर्णय के लिए कांग्रेस अध्यक्ष, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, संगठन महासचिव श्री के,सी, वेणुगपाल और प्रदेश प्रभारी श्री सचिन पायलट जी का आभार व्यक्त किया है।

डॉ. महंत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल जी को ‘उपनेता‘ नियुक्त होने पर बधाई। उनके अनुभव से सदन में विपक्ष की आवाज और मजबूत होगी।

डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू जी को ‘मुख्य सचेतक‘ बनाए जाना हर्ष का विषय है, विधायी कार्यों में उनका समन्वय सराहनीय रहेगा।

मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया जी को ‘उप सचेतक‘ की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विश्वास जताया है कि यह नई टीम सदन के भीतर जनता के मुद्दों को पूरी प्रखरता से उठाएगी और छत्तीसगढ़ के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन और विधायी दल को नई ऊर्जा मिलेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!