सुग्घर साहित्य महोत्सव में धरा वंदन मंच सम्मानित
बिलासपुर. सुग्घर साहित्य समिति,बेमेतरा बेरला द्वारा वंदना महादेव मंदिर, भिंभौरी में आयोजित सुग्घर साहित्य महोत्सव-2026 के अंतर्गत साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए धरा वंदन – छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति मंच बिलासपुर को सम्मानित किया गया।
मंच की ओर से अध्यक्ष ओजस्वी कवि दीपक दुबे “सागर” बिरकोना एवं सचिव सुप्रसिद्ध युवा गीतकार विक्रम सिंह सेंगर बिलासपुर ने सम्मान ग्रहण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभात मिश्रा (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग) तथा अध्यक्षता अरुण निगम ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती अभिलाषा बेहार, श्रीमती वंदना सोनी, सुरेन्द्र शर्मा ‘सुमन’, डॉ. पी.सी.लाल यादव,सालिक राम वर्मा,संदीप परगनिहा एवं रामानंद त्रिपाठी उपस्थित रहे।
सम्मान ग्रहण करने के उपरांत दीपक दुबे “सागर” ने साहित्य को समाज की चेतनाद् और संस्कृति का आधार बताते हुए इसे जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। वहीं विक्रम सिंह सेंगर ने युवा पीढ़ी को साहित्य और संस्कृति से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए नई प्रतिभाओं को निरंतर मंच प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
महोत्सव में पुस्तक विमोचन, काव्यपाठ तथा विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं के सम्मान ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। धरा वंदन छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति समिति को सम्मानित किये जाने पर डॉ. विनय कुमार पाठक, कुलपति थावे विद्यापीठ विश्वविद्यालय बिहार, पूर्व अध्यक्ष राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़,वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार केशव शुक्ला डॉ.रमेश चंद्र श्रीवास्तव, विष्णु कुमार तिवारी जी का आशीर्वाद के रूप में शुभकामनाएं प्रेषित की गयी हैं।


