March 6, 2026
सरकार ने 400 यूनिट छूट को बंद कर दिया, जनता परेशान
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि फिर से एक बार लोगो का बिजली का बिल तीन गुना बढ़कर आया है। सरकार ने 400 यूनिट छूट को बंद कर दिया, स्मार्ट मीटर लगा दिया, बिजली के दाम बढ़ा दिया, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। बेतहाशा बिजली के बिलो के कारण जनता परेशान है। 200 यूनिट तक दाम आधा करने की घोषणा भी की गयी है उसका भी जनता को कोई फायदा नहीं मिल रहा। लोग बिल नहीं पटा पा रहे है। प्रदेश भर में फरवरी के अंतिम और मार्च के प्रथम सप्ताह में 122000 लोगो के घरो की बिजली बिल नहीं पटा पाने के कारण सरकार ने काट दिया। यह जनता पर अत्याचार। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि बिजली के दाम कम किये जाये तथा 400 यूनिट तक आधे दाम की योजना चालू किया जाये।
प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि होली के दिन अकेले रायपुर जिले में 4 हत्या की घटना हुई, 16 चाकूबाजी की घटना हुई। पूरे प्रदेश में आतंक का माहौल रहा, पुलिस वाले की वर्दी फाड़ी गई, घरों में घुस कर महिलाओं से अभद्रता की गई। यह प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था का आइना है। होली जैसे संवेदन शील त्यौहार पर सरकार लोगो को सुरक्षित नहीं रख पाई। दल्लीराजहरा में एक नाबलिक सामूहिक दुराचार का शिकार हो गयी। होली पर जो हत्या और चाकूबाजी हुई है, उसके पीछे का बड़ा कारण शराब खोरी है, अधिकांश घटनाएं नशे के कारण ही हुई है। सरकार तो होली के दिन शराब दुकानें खोलने वाली थी, वह तो कांग्रेस और मीडिया के विरोध के कारण ड्राई-डे घोषित हुआ, कल्पना करिए कि शराब दुकानें खुली होती तब क्या हाल होता। कहते थे कमिश्नरी प्रणाली लागू करेंगे, सब ठीक हो जायेगा। अब क्यों अपराध नही रूक रहे। प्रदेश के गृहमंत्री राज्य की कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो गये है। गृहमंत्री को बर्खास्त किया जायेगा।
बिजली बिल से जनता परेशान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि फिर से एक बार लोगो का बिजली का बिल तीन गुना बढ़कर आया है। सरकार ने 400 यूनिट छूट को बंद कर दिया, स्मार्ट मीटर लगा दिया, बिजली के दाम बढ़ा दिया, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। बेतहाशा बिजली के बिलो के कारण जनता परेशान है। 200 यूनिट तक दाम आधा करने की घोषणा भी की गयी है उसका भी जनता को कोई फायदा नहीं मिल रहा। लोग बिल नहीं पटा पा रहे है। प्रदेश भर में फरवरी के अंतिम और मार्च के प्रथम सप्ताह में 122000 लोगो के घरो की बिजली बिल नहीं पटा पाने के कारण सरकार ने काट दिया। यह जनता पर अत्याचार। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि बिजली के दाम कम किये जाये तथा 400 यूनिट तक आधे दाम की योजना चालू किया जाये।
सरकार की वित्तीय प्रबंधन फेल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार का वित्तीय प्रबंधन फेल हो गया है। सरकार छोटे-छोटे कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रही है। मितानिन कार्यकर्ता, एनएचएम के 17000 कर्मचारियों को वेतन देने सरकार के पास चार माह से पैसा नही है। होली के दिन, इनके घ्ज्ञरो में चूल्हे नहीं जले। वित्त मंत्री विधानसभा में बजट प्रस्तुत कर चुके है। अलग-अलग विभागों के वित्तीय प्रावधानों पर चर्चा परसों से होगीं। हमारी मांग है सरकार पहले इन छोटे कर्मचारियों के वेतन देने का प्रबंध करे।


