जिले में लगातार हो रही चोरियां

 

बिलासपुर। पुलिस की फॉरेंसिक टीम को चकमा के उद्देश्य से चोर अपने दोनों हाथों में ग्लब्स पहनकर सूने मकान का ताला तोड़ा। फिर आलमारी से 4 लाख रुपए के जेवर चोरी कर फरार हो गया। जब पुलिस की फॉरेंसिक टीम जांच करने पहुंची तो फिंगर प्रिंट के सबूत जुटाने में दिक्कत हुई। हालंकी इस मामले में पुलिस बहुत जल्द आरोपी को पकडऩे का दावा कर रही है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि मोपका क्षेत्र के चिल्हाटी मोड़ स्थित विवेकानंद रेसिडेंसी निवासी घनश्याम कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उनके बड़े भाई इंजीनियर नितेश रंजन विवेकानंद कॉलोनी में रहते हैं। पिछले 8 दिनों से नितेश रंजन अपने मकान में ताला लगाकर बिहार के औरंगाबाद गए हुए हैं। 15 मार्च को कॉलोनी के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि नितेश रंजन के घर में चोरी हो गई है। सूचना पर घनश्याम उनके घर पहुंचे। तब दरवाजा का सेंट्रल लॉक टूटा हुआ था। उन्होंने नितेश और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। तब एक नाकाबपोश युवक दोनों हाथों में प्लास्टिक के ग्लब्स पहनकर ताला तोडक़र मकान के अंदर घूसा और जेवर व नगदी चोरी कर वापस निकलते हुए नजर आ रहा है। पुलिस वीडियो फुटेज को जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपी युवक की पहचान करने में जुटी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!