‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास 

नई दिल्ली:  रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज के महज दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस स्पाई एक्शन सीक्वल ने पेड प्रीव्यू शोज से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 18 मार्च को हुए पेड प्रीव्यू में फिल्म ने भारत में 12,292 शोज पर 52.71 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि नेट कलेक्शन 44 करोड़ रुपये रहा. यह आंकड़ा भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा प्रीमियर रिकॉर्ड है, जो पिछले साल की धुरंधर (28 करोड़ ओपनिंग) को भी पीछे छोड़ गया. 19 मार्च को पहले दिन (डे 1) फिल्म ने भारत में 96.78 से 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. कुल मिलाकर प्रीव्यू और डे 1 को जोड़ें तो भारत में नेट कलेक्शन 139.78 से 145.55 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि ग्रॉस 172.63 करोड़ रुपये हो गया. वर्ल्डवाइड ग्रॉस 200 करोड़ के पार पहुंच चुका है. 21,728 शोज पर 50 लाख से ज्यादा फुटफॉल्स दर्ज किए गए. हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की, जबकि दक्षिणी भाषाओं में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!