चैत्र नवरात्र में उमड़ी आस्था की लहर, वैष्णो देवी यात्रा पर लगी रोक

जम्मू. चैत्र नवरात्र के कारण उमड़ी भीड़ के बीच शनिवार को वैष्णो देवी तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई। शनिवार को शाम 4 बजे तक 39,000 श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्नीस मार्च से शुरू हुए चैत्र नवरात्र के कारण भीड़ बढ़ गई है। नवरात्र पर्व 27 मार्च तक चलेगा और इस दौरान मंदिर बोर्ड को देश भर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की उम्मीद है। श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि भवन में भारी भीड़ के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। पुलिस वाहनों के जरिए यात्रा स्थगित करने की घोषणा की गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!