नवसृजित संभागीय कार्यालय खुलने से 164 ग्रामवासियों को होगा लाभ: अटल

 

बिलासपुर. विधायक अटल श्रीवास्तव ने सकरी कार्यालय प्रारंभ करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री विष्णुदेव साय तथा तखतपुर के वरिष्ठ विधायक धरमजीत सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कार्यालय के खुलने से तखतपुर कोटा एवं बेलतरा के ग्रामीणों को प्रत्यक्ष फायदा मिलेगा। गौरतलब है कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने 23 फरवरी 2024 को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग की थी कि कोटा में संभागीय विद्युत कार्यालय की स्थापना किया जाये। विधायक ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि कोटा के 164 ग्राम जिसमें कोटा बेलगहना रतनपुर चपोरा आदि प्रमुख है और इन सभी क्षेत्रों का नियंत्रण कर्ता संभागीय विद्युत कार्यालय गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा रोड में स्थित है। करीबन 100 कि.मी. की दूरी होने से ग्रामीणों को विद्युत समस्या को लेकर वहॉ पहुचने में परेशानी होती थी इसलिये कार्यालय कोटा या कोटा के पास स्थापित किया जावे जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।
विधायक अटल श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ शासन का आभार प्रकट किया कि गामीणो की समस्याओं को देखते हुए 1 अप्रैल 2026 को सकरी में संभागीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया जिसमें कोटा के साथ ही तखपुर एवं बेलतरा के ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। उक्त सकरी कार्यालय अस्तित्व में आ चुका है। शासन और छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधिकारियों से अपेक्षा है कि स्टॉप एवं अधिकारियों की पूरी व्यवस्था जल्द से जल्द करें ताकि तत्काल ग्रामीणों को विद्युत समस्या से लाभ प्राप्त हो सके।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!