पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को दी सलामी

 

चंडीगढ़. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के माहौल के बीच अटारी-वाघा सीमा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दैनिक बीटिंग रिट्रीट  समारोह के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी को औपचारिक सलामी देता दिखाई दे रहा है। भारतीय अधिकारी भी इस सैन्य अभिवादन का सिर झुकाकर जवाब देते नजर आते हैं।

वीडियो में दोनों देशों की सीमा पर मौजूद दर्शकों के बीच यह दृश्य कैमरे में कैद हुआ है। इसने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा छेड़ दी है, जहां कई लोगों ने इसे सैन्य पेशेवर परंपराओं और वर्दी के सम्मान का प्रतीक बताया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *