April 30, 2026
परंपराओं को चुनौती देती ‘रजनी की बारात’
उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ ने मचाई हलचल
मुंबई /अनिल बेदाग: केरला स्टोरी 2 और झाँसी की रानी फ़ेम एक्ट्रेस उल्का गुप्ता अपनी शादी की बारात खुद लेकर आ रही है और वो भी पूरी बारात के स्वैग के साथ!” इसी धमाकेदार कॉन्सेप्ट के साथ हिंदी फिल्म ‘रजनी की बारात’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।
पोस्टर में उल्का गुप्ता पूरी अटिट्यूड के साथ स्कूटर पर अपनी ही बारात लीड करती नजर आ रही हैं। एक ऐसा विजुअल जो पारंपरिक सोच को तोड़ते हुए तुरंत ध्यान खींचता है। उनके साथ सुनीता राजवर और ज़रीना वहाब की मुस्कुराती मौजूदगी पोस्टर दिलचस्प बनाती है। वहीं दूसरी तरफ अश्वथ भट्ट एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आकर कहानी में एक दिलचस्प ट्विस्ट का संकेत देते हैं। बैकग्राउंड में चल रही शादी की तैयारियां इस पूरे सीन को एक फुल-ऑन बॉलीवुड सेलिब्रेशन में बदल देती हैं।
फिल्म के डायरेक्टर आदित्य अमन इसे एक ऐसी कहानी बताते हैं जो समाज के तय नियमों को चुनौती देती है और महिलाओं को अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने की ताकत दिखाती है। फ़िल्म के प्रोड्यूसर तनाया आडारकर प्रभु और तेज एच आडारकर ने कहा, “‘रजनी की बारात’ सिर्फ एक शादी की कहानी नहीं है, यह एक स्टेटमेंट है। हम एक ऐसी लड़की की कहानी दिखा रहे हैं जो अपने फैसलों को खुद सेलिब्रेट करती है फिल्म पूरी तरह से आज के जेन जी दर्शक को एंटरटेनिंग और इमोशनली कनेक्टिंग करेगी .
फिल्म की लीड एक्ट्रेस उल्का गुप्ता ने अपने किरदार को लेकर कहा, “रजनी एक ऐसी लड़की है जो किसी भी परंपरा को आंख बंद करके नहीं मानती। वह अपनी खुशी खुद बनाती है और अपनी बारात खुद लेकर निकलती है। ये किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है।” फिल्म में कनिष्क विजय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
‘रजनी की बारात’ एक एक सोच है जहाँ एक लड़की अपने फैसलों की कमान खुद संभालती है और समाज की पुरानी परंपराओं को अपने अंदाज़ में चुनौती देती है। एपिफ़नी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म में उल्का गुप्ता के साथ कनिष्क विजय, अस्वथ भट्ट, ज़रीना वहाब, सुनीता राजवर प्रमुख भूमिकाओ में नजर आयेंगे. तनाया आडारकर प्रभु और तेज एच आडारकर द्वारा निर्मित, रजनी की बारात का निर्देशक आदित्य अमन ने किया है।
एंटरटेनिंग और इंस्पायरिंग गर्ल पावर स्टोरी ‘रजनी की बारात’ 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


