May 13, 2026
प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. लखनऊ पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक को सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव को उनके घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन बताया जा रहा है कि उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव साथ नहीं थीं. प्रतीक की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि प्रतीक की मौत का कारण क्या है.


