भाजपा कोर कमेटी में शामिल होने पर अमर अग्रवाल के समर्थकों में उत्साह
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को “छत्तीसगढ़ भाजपा कोर कमेटी” का सदस्य बनाए जाने पर बिलासपुर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी संख्या में समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर प्रसन्नता व्यक्त की है।
ज्ञात हो कि अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। शासन एवं संगठन दोनों स्तरों पर उन्हें लंबे समय का अनुभव प्राप्त है तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल के राजनीतिक मार्गदर्शन में सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हुए अमर अग्रवाल अपने सरल, सौम्य एवं शालीन व्यक्तित्व के कारण जनता के बीच विशेष पहचान रखते हैं।
छत्तीसगढ़ भाजपा कोर कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर अमर अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें समय-समय पर जो भी दायित्व सौंपा, उसका उन्होंने पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि पार्टी ने उन्हें पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है तथा वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।


