पूंजीपथरा ब्लाइंड मर्डर: निर्वस्त्र मिली लाश रायगढ़ कोर्ट की महिला अधिवक्ता की निकली

 

 

कातिलों की गिरफ्तारी के लिए SP दफ्तर पहुंचे आक्रोशित वकील

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा इलाके में बीते 12 मई को जिस अज्ञात युवती की बेहद खौफनाक और नग्न अवस्था में लाश मिली थी, उसकी शिनाख्त हो गई है। यह जानकर पूरे शहर के पैरों तले जमीन खिसक गई है कि मृतका कोई और नहीं, बल्कि रायगढ़ न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाली एक होनहार युवा महिला अधिवक्ता थी।

​मूल रूप से लैलूंगा-तमनार क्षेत्र की रहने वाली इस युवती के साथ जिस दर्जे की हैवानियत की गई है, उसने न सिर्फ कानून के रखवालों बल्कि आम इंसान की भी रूह कंपा दी है। हत्यारों ने न सिर्फ बेरहमी से उसका कत्ल किया, बल्कि पुलिस और परिजनों की आंखों में धूल झोंकने के लिए उसके ही मोबाइल से एक बेहद शातिर ‘डिजिटल साजिश’ भी रची। इस नृशंस हत्याकांड के विरोध में आज रायगढ़ न्यायालय में वकीलों में भारी उबाल है। अधिवक्ता संघ ने काम बंद कर मृतका को श्रद्धांजलि दी और अब उनका एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल रायगढ़ एसपी से मुलाकात कर जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!