गांजा बेचने वाले युवक को रतनपुर पुलिस ने पकड़ा

 

बिलासपुर . थाना रतनपुर में मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरभाठा बेलतरा में नीरज कुमार नेताम नामक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गॉजा रखकर बिक्री कर रहा है, कि सूचना पर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उक्त संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर रेड कार्यवाही करने पुलिस टीम ग्राम बरभाठा बेलतरा रवाना किया गया था, ग्राम बरभाठा बेलतरा में नीरज कुमार नेताम के घर की तलाशी लेने दौरान उसके घर में रखे मादक पदार्थ गॉजा 1.164 किलोग्राम को जप्त कर आरोपी नीरज कुमार नेताम के विरूद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, उपनिरी. अमृतलाल साहू, उपनिरी. विष्णु यादव, सउनि पवन सिंह, आर. गोविंदा जायसवाल, धनराज कुम्भकार, म.आर. स्वाती बंजारे का विशेष योगदान रहा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!