महरीमाता के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर बदमाशों ने किया हमला

 

बिलासपुर। मरहीमाता मंदिर से लौट रहे दर्शनार्थियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। जिससे बच्चे समेत कई महिलाओं को चोट लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

पुलिस चौकी बेलगहना थाना प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है। यह घटना उस समय हुई जब एक ही परिवार के सदस्य मरहीमाता मंदिर में दर्शन कर पिकअप से अपने गांव लौट रहे थे। असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया। विवाद पिकअप को साइड देने जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ। इसके बाद मोटरसाइकिल और दूसरी पिकअप में सवार बदमाशों ने रास्ता रोककर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को लाठी-डंडों, मुक्कों और पत्थरों से पीटा। इस हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोटा पुलिस ने पहले शिकायत दर्ज की थी, जिसे बाद में बेलगहना पुलिस को सौंप दिया गया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य लहूलुहान हो गए। विश्राम प्रकाश बघेल और उनकी पत्नी चंद्रिका के शरीर पर गहरी चोटें आईं। उनके बेटे अजीत का सिर फट गया, जबकि अन्य परिजनों को भी गंभीर चोटें लगीं। स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

 

पीडि़त विश्राम प्रकाश बघेल अपने भाई हेम कुमार, पत्नी चंद्रिका, बेटों अजीत और इंद्रजीत, भाई-बहू सरस्वती बंजारे और अन्य परिजनों के साथ पिकअप वाहन में सवार होकर भनवारटंक स्थित प्रसिद्ध मरहीमाता मंदिर दर्शन करने गए थे। यह हमला मंदिर से लौटते समय हुआ। जब पूरा परिवार दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी टाटीधार से कुछ दूर पहले पुल के पास पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 10 सीडी 4419) पर सवार तीन युवक और उनके कुछ अन्य साथी (जो एक अन्य पिकअप में थे) वहां पहुंचे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!