माहेश्वरी पटेल को पीएचडी मिली

 

 

बिलासपुर. माहेश्वरी पटेल को डॉ. विनय कुमार पाठक के सम कालीन साहित्य में विविध विमर्श’ पर हेमचंद यादव विश्वविद्‌यालय दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा हिंदी में पी.एच.डी.की उपाधि प्रदान की गयी है। यह उपाधि उन्होंने डॉ० शंकर मुनीराय प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय राजनांद‌गाँव (छ.ग.) के निर्देशन में प्राप्त किया । सम्प्रति डॉ० माहेश्वरी पटेल अतिथि प्राध्यायक के रूप में कार्यरत हैं।
उल्लेखनीय है कि डॉ० पाठक ने लगभग सभी विमर्शो पर लेखनी चलाई है। इक्कीसवीं सदी के विकलांग-विमर्श के प्रवर्तक, किन्नर-आलोचना के शिखर तथा कृषक विमर्श के प्रमाणिक प्रथम आलोचक होने का गौरव उन्हें प्राप्त है। इसके पूर्व डॉ पाठक के योगदान पर एकदर्जन पी-एच.डी. और एक डी-लिट का कार्य भी हो चुका है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *