वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक्टीवा सहित विधि से संघर्षरत बालक सरकंडा पुलिस द्वारा पकड़ा गया 

 

बिलासपुर . थाना सरकंडा क्षेत्र के अंतर्गत बी.आर. यादव नगर, बहतराई निवासी प्रार्थीया संगीता साहू ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 24.05.2026 की रात्रि श्री धाम कालोनी स्थित निर्माणाधीन मकान के पोर्च से उनकी सफेद रंग की एक्टीवा (क्रमांक CG 10 NB 4622) को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। प्रार्थीया की शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

दिनांक 02.06.2026 को थाना सरकंडा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु विशेष चेकिंग पॉइंट लगाया गया था। चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की एक्टीवा स्कूटर पर सवार एक बालक को रोककर पूछताछ की गई। बालक द्वारा वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने और गोलमोल जवाब देने पर पुलिस को संदेह हुआ। जब वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन और चेसिस नंबर का मिलान थाने के रिकॉर्ड से किया गया, तो उक्त वाहन श्री धाम कालोनी बहतराई से चोरी हुई एक्टीवा (CG 10 NB 4622) होना पाया गया। वाहन चालक के नाबालिग (विधि के साथ संघर्षरत बालक) होने के कारण कानूनन उसका नाम गोपनीय रखा गया है। पूछताछ में अपचारी बालक ने उक्त एक्टीवा को श्री धाम कालोनी के पोर्च से चोरी करना स्वीकार किया है। अपचारी बालक के कब्जे से चोरी की सफेद रंग की एक्टीवा (कीमती करीब 10,000 रुपये) को जप्त कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!